गरीब बच्चों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिक जिम्मेदारी : विधायक

Thursday, April 9, 2026 - 16:16
Updated: 4 months ago
0
गरीब बच्चों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिक जिम्मेदारी : विधायक

मुजफ्फरपुर : मड़वन प्रखंड सभागार में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े गरीब बच्चों के बीच गुरुवार को पोशाक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीविका दीदियों द्वारा तैयार पोशाक बच्चों को वितरित की गई। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बर्तन सेट भी उपलब्ध कराया गया, ताकि बच्चों के पोषण और देखभाल में सुधार हो सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने कहा कि कांटी-मड़वन क्षेत्र में पहले की व्यवस्था को बदलते हुए अब किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र से एक भी पैसा नहीं लिया जा रहा है, इसलिए उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र समाज के गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। सभी सेविकाएं यह सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री के संकल्प को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि सेविकाएं हर बच्चे के प्रति मां जैसा स्नेह और ममता दिखाएं।

    इस अवसर पर प्रमुख रेणु देवी, बीडीओ विनय कुमार, सीओ मुकेश कुमार, सीडीपीओ अंशु बाला, थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम, पूर्व प्रमुख मो. मोहसिन, अजय चौधरी, मो. जाबिर हुसैन, नागेंद्र गिरी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद रहीं.

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट.....

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User