मुजफ्फरपुर में डॉक्टर साहब होमियोपैथी दवाई की आड़ में कर रहे थे स्प्रिट का खेल, फिर हुआ ऐसे की..!

Thursday, April 9, 2026 - 16:17
Updated: 4 months ago
0
मुजफ्फरपुर में डॉक्टर साहब होमियोपैथी दवाई की आड़ में कर रहे थे स्प्रिट का खेल, फिर हुआ ऐसे की..!

मुजफ्फरपुर : जिले के सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होमियोपैथी क्लीनिक से अवैध स्प्रिट तस्करी का भंडाफोड़ किया. कार्रवाई में क्लीनिक के संचालक डॉ. अजय कुमार को पकड़ा गया.

जांच में 10 बोतलें इंफ्लेमेन 450 एमएल, बेलादोना की बोतल और अल्फा अल्फा टॉनिक जब्त की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने बताया कि क्लीनिक में दवाई की आड़ में चोरी-छिपे स्प्रिट बेची जा रही था.

उत्पाद विभाग के प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब कांड के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। डॉ. अजय कुमार ने मौके पर पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभाग टीम इस मामले में जुड़े अन्य संभावित गिरोह का भी सत्यापन कर रही है.

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट.....

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User