गरीब कल्याण की योजनाओं को जन-जन पहुंचाना उद्देश्य: रंजना
मोदी सरकार के ग्यारह साल पूर्ण होने पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन द्वारा मोदी सरकार के ग्यारह साल पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने की वृहद योजना बनाई। कार्यक्रमों को सुनियोजित तरीके से पूर्ण करने को लेकर पार्टी पदाधिकारीयों को संयोजक व सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर जरूरी जानकारियां दी।
जिला प्रभारी ने कहा कि देश में 2014 से लेकर 2025 तक सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है जिसकी जिम्मेदारी हमारी आपकी है। अभियान के निमित्त पर्यावरण दिवस से वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए अपर्णा सिंह गौतम को जिला संयोजक व सहसंयोजक की जिम्मेदारी शैलेन्द्र शरण सिम्पल को दी गई। 11 जून को जिला कार्यालय में होने वाली प्रेस-वार्ता के लिए जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह व जिला मीडिया सम्पर्क प्रमुख विवेक श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई। प्रदर्शनी की जिम्मेदारी नितिन सिंह, प्रबुद्ध समागम की जिम्मेदारी प्रवीण सिंह व विवेक श्रीवास्तव के साथ ही सुनीता गुप्ता को सौंपी गई। बदलता भारत मेरा अनुभव, डिजिटल प्रतियोगिता के लिए मनोज मिश्रा, सिद्धार्थ दीक्षित व अखिलेश कुमार को दायित्व दिया गया। मंडल स्तर पर विकसित भारत संन्कल्प सभा के लिए अपर्णा सिंह गौतमव सुनिधि तिवारी, शक्ति केंद्र स्तर पर चौपाल, आयुष्मान पंजीकरण व साहित्य वितरण की जिम्मेदारी मनोज मिश्रा, ज्योति प्रवीण, अमित शिवहरे व विवेक सिंह को संयुक्त रूप से सौंपी गई। योग प्रशिक्षण एवं पूर्व तैयारी, विश्व योग दिवस की जिम्मेदारी कमलेश योगी, मनोज गांधी के साथ कल्पना सिंह को दी गई। 23 जून को डां श्याम प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम को पूर्ण करने के लिए उदय लोधी के साथ सुनीता गुप्ता वहीं जिलास्तरीय सेमिनार व लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह को पुष्पराज पटेल द्वारा पूर्ण किया जायेगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा उपस्थित पार्टी पदाधिकारीयों को अभियान में पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की बात कही गई। इस मौके पर बैजनाथ वर्मा, रवीन्द्र पाल सिंह, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पा पासवान, जयंती वर्मा, अजय सिंह रिंकू लोहारी, गायत्री सिंह, विनोद गौतम, देवनाथ धाकड़े, सुधा मौर्या, अतुल त्रिवेदी, विजय प्रताप सिंह, मधुराज विश्वकर्मा, अभिजीत भारती, स्वरूप राज सिंह जूली, विक्रम सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, दीपिका सिंह, संजय श्रीवास्तव, रीतेश गुप्ता, शिवपूजन तिवारी, राममहेश निषाद, राजू पाल मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






