खेत में काम करते समय दर्दनाक हादसा: रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
गुना_धरनावदा (आरएनआई) – धरनावदा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। खेत में काम कर रहे 22 वर्षीय युवक की रोटावेटर में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धरनावदा निवासी पवन धाकड़ का पुत्र मोहित धाकड़ अपने खेत में जुताई का काम कर रहा था। इस दौरान वह रोटावेटर पर बैठा हुआ था कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। देखते ही देखते रोटावेटर उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे मोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव के लोगों ने बताया कि मोहित मेहनती और शांत स्वभाव का युवक था। उसकी असमय मौत से परिवार और पूरे गांव में गहरा दुख व्याप्त है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



