खाद की किल्लत पर किसानों का हंगामाःलाइनें लगीं
हाथरस-25 अक्टूबर। जनपद में इस समय डीएपी को लेकर काफी किल्लत है। किसानों को सहकारी समितियों पर खाद नहीं मिल रही और रोजाना हंगामा हो रहा है। सुबह से ही किसान डीएपी खाद के लिए सहकारी केन्द्रों पर लाइनों में लग रहे हैं। लेकिन उन्हें खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही। आज सादाबाद के कृभको केंद्र पर लंबी-लंबी कतार लग गई और डीएपी ना मिलने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी महिलाएं भी वहां खाद लेने के लिए मौजूद थी। हंगामा बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया।
जिले में इस समय आलू की बुवाई शुरू हो गई है। जिले में आलू की काफी बडे स्तर पर खेती होती है। पिछले साल जिले में 48000 हेक्टेयर आलू की खेती हुई थी। अब आलू की बुवाई के समय में किसानों को डीएपी की काफी आवश्यकता है। किसानों को पर्याप्त डीएपी नहीं मिल रहा और सहकारी समितियों पर रोजाना हंगामा हो रहा है। सुबह 5 बजे से ही किसानों की भीड़ सहकारी समितियां पर लग जाती है और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। आज सुबह सादाबाद में राया रोड पर कृभको के केंद्र पर डीएपी लेने के लिए काफी संख्या में किसान आ गए। इनमें महिलाएं भी थी। स्थिति यह हो गई कि केंद्र संचालक को वहां पुलिस बुलानी पड़ी।
खाद लेने आए किसानों का आरोप था कि उन्हें पर्याप्त डीएपी नहीं मिल रही और उनके खेत की बुवाई पर संकट पैदा हो गया है। इस दौरान वहां काफी शोरगुल मचा और हंगामा खड़ा हो गया। केंद्र संचालक को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी और पुलिस ने वहां लाइन लगवाई और खाद का वितरण कराया।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



