महिला ने की पानी कनेक्शन दिलाने की मांग

Wednesday, October 25, 2023 - 21:12
Updated: 3 years ago
0

हाथरस-25 अक्टूबर। शहर से सटे नगर पालिका परिषद के क्षेत्र नयाबांस में जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाकर कनेक्शन दिए जा रहे हैं वहीं आम जनता में आक्रोश इस बात का है कि दो गलियां जानबूझ कर छोड़ी गई हैं जिनमें पाइप नहीं डाली गई है।
उक्त मामले की जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए गांव नयाबांस निवासी श्रीमती सुमन शर्मा ने कहा है कि गांव में जल निगम द्वारा वाटर लाइन बिछाई जा रही है और कनेक्शन दिए जा रहे हैं। लेकिन गांव की दो गलियों को पानी की लाइन बिछाने से छोड़ा गया है जबकि उनको एवं दोनों गलियों के लोगों को पानी की बहुत किल्लत है। महिला जिसने पाइप लाइन डालने के लिए जिलाधिकारी से प्रार्थना पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है।
बताया जाता है उक्त प्रार्थना पत्र पर ही पाइप लाइन बिछाने का आदेश पारित करना बताया जा रहा है। लेकिन इसी महिला के आवास को पाइप कनेक्शन से विरत रखा जा रहा है। इसलिए यह महिला अपना आक्रोश जाहिर कर रही है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User