खांसी की बीमारी से परेशान 22 साल के मंदिर के पुजारी ने जहर की गोलियां गटक ली, मौत

Wednesday, April 26, 2023 - 22:45
Updated: 4 years ago
0
खांसी की बीमारी से परेशान 22 साल के मंदिर के पुजारी ने जहर की गोलियां गटक ली, मौत

शिवपुरी। कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना सीमा में आने वाले राई गांव में स्थित बलखडी मंदिर की पूजा करने वाले 22 साल के पुजारी ने आज सुबह चाय पीने के बाद जहर की गोलियां गटक ली,जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र के पटसारी का रहने वाला बाल गिरी पुत्र रामसिंह गिरी उम्र 22 साल तेंदुआ थाना क्षेत्र के राई गांव के बलखंडी मंदिर पर अपने चाचा खेमगिरी के साथ रहकर मंदिर की पूजा पाठ करता था। बताया जा रहा है कि बाल गिरी ने 9 साल की उम्र में अपना घर का त्याग कर दिया था पिछले 13 साल से मंदिर पर पूजा कर रहा था।

आज सुबह चाय पीने के बाद बाल गिरी ने सल्फास की गोलियां खा ली। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगी। बालगिरी को लेकर उसके चाचा खेमगिरी पहले कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से बाल गिरी को शिवपुरी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान 22 साल के बाद गिरी ने दम तोड़ दिया।

बाल गिरी की मौत की खबर सुनने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि बाल गिरी ने कहा था कि वह 3 साल से खांसी की बीमारी से जूझ रहा था। बाल गिरी ने अपने प्राण को त्याग देने की भी बात ग्रामीणों से कही थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User