खरगे का चुनाव आयोग पर निशाना: वोट चोरी के आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में वोटरों की फर्जी हटाने की साजिश हुई लेकिन आयोग जरूरी जानकारी साझा नहीं कर रहा। साथ ही खरगे ने पूछा कि चुनाव आयोग किसे बचा रहा है?

Sep 7, 2025 - 14:40
 0  108
खरगे का चुनाव आयोग पर निशाना: वोट चोरी के आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली (आरएनआई) वोट चोरी के आरोपों को लेकर देशभर की सियासत में गर्माहट है। विपक्षी इंडिया गठबंधन लगातार रूप से इसके लिए चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आयोग जरूरी जानकारी साझा नहीं कर रहा, जिससे कथित वोट चोरी के आरोपियों को बचाया जा रहा है।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए खरगे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले अलंद विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-7 के जरिए मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तब हजारों वोटरों की लिस्ट से गायब होने की बात उजागर की थी।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि फरवरी 2023 में इस मामले पर केस दर्ज हुआ था और जांच में 5,994 फर्जी फॉर्म-7 सामने आए, जो बड़े पैमाने पर वोटर फ्रॉड का सबूत थे। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने सीआईडी जांच के आदेश दिए थे।

खरगे ने कहा कि पहले ईसीआई ने कुछ दस्तावेजों को जांच के लिए साझा किया, लेकिन अब वह जरूरी और अहम जानकारी देने से मना कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर चुनाव आयोग किसे बचा रहा है? क्या भाजपा के दबाव में आकर चुनाव आयोग सीआईडी की जांच को भटका रहा है?

इसके साथ ही खरगे ने आगे कहा कि एक नागरिक का वोट देने का अधिकार सबसे जरूरी है और भारतीय लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौर करने वाली बात ये है कि चुनाव आयोग पहले भी वह कांग्रेस के इन आरोपों को बेबुनियाद बता चुका है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.