कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, बॉयलर फटने के बाद लगी आग; 30-40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

Saturday, July 25, 2026 - 15:08
0
कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, बॉयलर फटने के बाद लगी आग; 30-40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को बॉयलर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर करीब 30 से 40 मजदूर काम कर रहे थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

घटना की सूचना मिलते ही नगर सेना की दमकल टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री के आसपास के इलाके को खाली कराकर सील कर दिया गया है।

कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। आग बुझाने का काम लगातार जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा फैक्ट्री के बॉयलर में हुए विस्फोट के कारण हुआ। हालांकि, विस्फोट की वास्तविक वजह का अभी पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी भी तरह की जनहानि या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग पूरी तरह बुझने के बाद तकनीकी टीम फैक्ट्री का निरीक्षण करेगी, जिसके आधार पर विस्फोट के कारणों का पता लगाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User