केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, मुनकटिया में पत्थर गिरने से आवाजाही रोकी गई
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गुरुवार सुबह भूस्खलन जैसी स्थिति के चलते श्रद्धालुओं की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई। सोनप्रयाग और मुनकटिया के बीच पहाड़ी से अचानक बड़े पत्थर गिरने के कारण पैदल मार्ग बाधित हो गया, जिसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा रोक दी।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह मुनकटिया क्षेत्र में पत्थर गिरने की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गईं। मार्ग पर गिरे मलबे और बोल्डरों को हटाने का काम तेजी से जारी है।
प्रशासन का कहना है कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही श्रद्धालुओं की आवाजाही दोबारा शुरू की जाएगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और आधिकारिक सूचना मिलने तक यात्रा शुरू न करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)