केंद्रीय मंत्री सिंधिया के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता उतरे मैदान में, भाजपा जनों ने बूढ़े बालाजी बस्ती में घर घर संपर्क कर मांगे  बोट

Sunday, April 21, 2024 - 13:56
Updated: 3 years ago
0
केंद्रीय मंत्री सिंधिया के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता उतरे मैदान में, भाजपा जनों ने बूढ़े बालाजी बस्ती में घर घर संपर्क कर मांगे  बोट

गुना (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में भाजपा कार्यक्रताओं ने नगर मंडल गुना में सघन जन संपर्क किया। गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी श्री सिंधिया के समर्थन मे रविवार को नगर मंडल गुना के बूढ़े बालाजी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8, 9 और 10 में नगरपालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ भाजपा जनों ने जनसंपर्क किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के पर्चा बांटे साथ ही केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की डबल इंजन सरकार की जनहितेशी योजनाओं की चर्चा कर केंद्रीय मंत्री गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी को इतिहासिक मतों से जिताने का आमजन से आग्रह किया। जन संपर्क के दौरान गिरराज भार्गव, संजय देशमुख, अर्जुन सिंह राजपूत, विकास जैन नखराली, रुचिका श्रीवास्तव,सुमन लोधा, कल्याण लोधा, फूल बाई ओझा, मोहन रजक, सूर्यकांत जगताप, परेश भार्गव, हरीश उरैया, अंशुल श्रीवास्तव,संतोष खटिक,विनोद लोधा, सुनील सोनी, पवन यादव, आर एन यादव, दिलिप सेन, ओम प्रकाश राठौर, अमर सिंह यादव, सुनील सोनी, छाया बालके, सूर्या राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा जनों द्वारा नगर में जनसंपर्क कर फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का आमजन से आग्रह किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User