केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने सरिता जैन के निधन पर जताया शोक

Sunday, February 4, 2024 - 17:46
Updated: 3 years ago
0
केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने सरिता जैन के निधन पर जताया शोक

गुना (आरएनआई) भारत सरकार में केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक दिवसीय गुना प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हुए सम्मिलित। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने गुना आगमन पर सर्वप्रथम *स्वर्गीय श्री गट्टू लाल जैन कैंची बीड़ी की पुत्रवधु विजय कुमार जैन शिवपुरी वालों की धर्मपत्नी एवं रविन्द्र जैन "नीलू" की मातेश्वरी स्व. श्रीमती सरिता जैन के निधन पर हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवास पहुंच पूज्य माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने इस दुख की घड़ी में सरिता जैन के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को संबल दिया। इस अवसर पर परिजन रमेश जैन, कैलाश जैन, अनिल जैन, अनुज जैन, संदीप जैन, रविन्द्र जैन सहित समस्त केंची बीड़ी परिवार जन सहित भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार एवं पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया,विकास आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User