केंद्र ने प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदलकर ‘सेवा तीर्थ’ किया; देशभर में राजभवन होंगे ‘लोकभवन’
नई दिल्ली (आरएनआई) केंद्र सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलावों का ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम बदलकर ‘सेवा तीर्थ’ कर दिया है। इसके साथ ही केंद्रीय सचिवालय का नया नाम ‘कर्तव्य भवन’ होगा। सरकार ने यह भी घोषणा की है कि देश के सभी राजभवनों का नाम बदलकर अब ‘लोकभवन’ रखा जाएगा।
इससे पहले भी केंद्र सरकार कई औपनिवेशिक प्रतीकों को हटाने और नामों में परिवर्तन के फैसले ले चुकी है—दिल्ली में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ, और प्रधानमंत्री आवास का नाम लोक कल्याण मार्ग किया गया था।
8 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश ने बदल दिए नाम
गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद कई राज्यों ने अपने राजभवनों का नाम बदलकर ‘लोकभवन’ कर दिया है। इनमें शामिल हैं—
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात और त्रिपुरा।
वहीं, लद्दाख के ‘राज निवास’ का नाम बदलकर ‘लोक निवास’ कर दिया गया है।
नए निर्देशों के बाद राजस्थान भी इस सूची में जुड़ गया है।
क्यों किया गया नाम परिवर्तन?
गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार,
‘राजभवन’ शब्द औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है।
पिछले साल राज्यपालों के सम्मेलन में सुझाव दिया गया था कि नामों को भारतीय लोकतांत्रिक भावना के अनुरूप किया जाए।
मंत्रालय ने राज्यों के मुख्य सचिवों और लेफ्टिनेंट गवर्नरों को लिखे पत्र में कहा कि आधिकारिक कामकाज में अब ‘लोकभवन’ और ‘लोक निवास’ नामों का उपयोग किया जाए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



