कृष्णनेश्वर काली भक्त मंडल ने लगाया मां का छप्पन भोग, भंडारे का किया आयोजन

Saturday, February 24, 2024 - 13:59
Updated: 3 years ago
0
कृष्णनेश्वर काली भक्त मंडल ने लगाया मां का छप्पन भोग, भंडारे का किया आयोजन

मथुरा (आरएनआई) मथुरा के ह्रदय स्थल होलीगेट के निकट अंतापाढ़ा स्थित कृष्णेश्वर काली मंदिर में प्रतिवर्ष की भाती इस साल भी मां कृष्णेश्वर काली का दसवां पाटोत्सव मनाया गया। मंदिर के महंत सेवायत पंडित मनीष शर्मा द्वारा भव्य आयोजन किया  मां कृष्णेश्वर काली भक्त मैं 12 फरवरी से प्रारंभ होने वाले पाटोत्सव कार्यक्रम में मां का घट स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ कर शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया, समापन पर मां का विशाल छप्पन भोग, फूल बंगला जैसे कार्यक्रम आयोजित किया। शतचंडी पाठ का समापन दिनांक 19 फरवरी को हुआ, तदुप्रांत 21 फरवरी को विशाल मां भगवती जागरण और भंडारे का आयोजन किया । मथुरा शहर की धर्म प्रेमी जनता का आवाहन करते हुए मंदिर सेवायत पंडित मनीष शर्मा द्वारा कहा कि अधिक से अधिक संख्या में धर्म प्रेमी जनता मां भगवती के इस महायज्ञ में पधारकर मां कृष्णेश्वरी काली का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया। कृष्णेश्वरि काली भक्त मंडल के सभी सम्मानित सदस्यो एवम सभी कार्यक्रम के सहयोगियों के साथ भव्य देवी जागरण और भंडारा किया जिसमे हजारों भक्तो द्वारा मां का प्रसाद ग्रहण किया। इस अद्भुत आयोजन में। मथुरा शहर के तमाम सम्मानित लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User