कृषि उपज मंडी गुना में वारदात: ग्राम जमरा के किसान से अज्ञात बदमाशों ने की लूट
गुना (आरएनआई)। जिले की कृषि उपज मंडी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अज्ञात बदमाशों ने ग्राम जमरा के एक किसान को लूट का शिकार बना लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसान मंडी में अपनी उपज बेचने के लिए आया था, इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग उसे निशाना बनाकर लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मंडी परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संभावित संदिग्धों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



