किशोरी से गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कप्तान ने मौके पर पहुंचकर की तहकीकात

Friday, July 25, 2025 - 20:21
Updated: 1 year ago
0
किशोरी से गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कप्तान ने मौके पर पहुंचकर की तहकीकात

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव के पास एक कारखाने में किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीनों दरिंदों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। किशोरी से गैंगरेप के मामले में घटना के 12 घंटे के अंदर पुलिस कप्तान ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की। उन्होंने घटना के हरेक पहलू पर नजर रखने के निर्देश दिए।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 साल की लड़की किसी बात पर गुरुवार की रात 12 बजे घर से अकेली निकल पड़ी। जनता मोड के पास किशोरी को शहजाद सराय गांव के राकेश शुक्ला मिले। जो अपनी बाइक से उसे बिठाकर दरवेशाबाद गांव के पास लगे मनोज पटेल के कारखाने ले गए। यहां पर मनोज के साथ अश्वनी कुमार नाम का युवक भी पहले से मौजूद था। तीनों ने किशोरी के साथ ज्यादती की। घटना के बाद लड़की पर पड़ोस में ही झोपड़ी डालकर रहने वाली एक महिला की नजर पड़ी। कुछ ही देर में गांव के और लोग भी आकर जमा हो गए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात में ही घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को दबोच लिया। जिन्हें शुक्रवार लिखा पढ़ी के बाद न्यायालय भेजा गया है। उधर किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात की जानकारी पर दोपहर 11 बजे पुलिस कप्तान रविंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटना के हर एक पहलू पर नजर रखने की हिदायत देने के साथ भुक्तभोगी परिवार को प्रोटेक्शन देने की बात कही। 

किसकी है विधानसभा पास वाली गाड़ी 
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के गुनहगारों को खाकी का भी संरक्षण मिलने की बात सामने आ रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मौके पर ही एक विधायक पास वाली गाड़ी भी मिली है। सूत्रों की माने तो पुलिस इस मामले के समूचे वर्कआउट के करीब है। आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है। उससे और भी कुछ होने की गुंजाइश नजर आ रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User