ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतक के भाई ने पत्नी व ससुरालीजनों पर हत्या की आशंका की व्यक्त
फतेहपुर (आरएनआई) धाता थाना क्षेत्र के गोडवापर अपनी ससुराल आए 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गयी। मृतक के जीजा व भाई रिंकू ने पत्नी समेत ससुरालीजनों पर लगाया कुछ खिला देने का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम दामोदरपुर निवासी मिट्टू सरोज का पुत्र पिन्टू सरोज शादी नौ माह पूर्व रानी देवी नामक युवती से हुयी थी। कुछ दिन पूर्व वह अपने मायके चली गयी थी। जिस पर पिन्टू कल अपनी ससुराल गया था लेकिन ससुराल के कुछ ही दूरी पर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का जीजा अवधेश व भाई रिंकू ने बताया कि दो दिन पूर्व मृतक की पत्नी घर आयी और दहेज का सारा सामान घर से उठा ले गयी थी। जिस पर उसका भाई कल अपनी ससुराल गया था। उनका आरोप है कि उसके भाई को पत्नी व उसके घर वालो ने कुछ खिला दिया है और घर से लगभग 200 मीटर दूरी रोड किनारे छोड कर चले गये। हादसे के बाद से पूरा परिवार घर में ताला लगाकर फरार हो गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पाेट के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



