कानपुर में 16 साल के किशोर को दलित होना पड़ा भारी, बाल्टी छूने पर नग्न कर पीटा और मुर्गा बनाया; जूते में पानी पिलाया, थूक भी चटवाया
,कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के झखरा संभरपुर गांव में सरकारी हैंडपंप से पानी पीने को लेकर 16 वर्षीय नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट, जातिसूचक शब्दों से अपमान और अमानवीय व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, झखरा संभरपुर गांव निवासी रिंकू मजदूरी और खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उन्होंने बताया कि बीती 2 मई की रात करीब 9 बजे वह अपने 16 वर्षीय बेटे के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा पास स्थित सरकारी हैंडपंप से पानी पीने चला गया।
आरोप है कि जैसे ही नाबालिग ने वहां रखी बाल्टी से पानी पिया, पहले से मौजूद संजय, उसका भाई दीपक तथा उनके साथी सागर और पटिया ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गालियां दीं और धमकी दी कि“नीच जाति ने बाल्टी छूकर धर्म भ्रष्ट कर दिया।”
इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग को“मुर्गा”बनाकर लाठी-डंडों सेपीटा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)