कादीपुर तहसील मुख्यालय पर आयोजित हुआ संस्कृति महोत्सव
सुलतानपुर (आरएनआई) उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश की लोक एवं शास्त्रीय कलाओं को प्रोत्साहन देने हेतु राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता अन्तर्गत आज कादीपुर तहसील मुख्यालय पर संस्कृति उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कादीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष बद्री प्रसाद सिंह,नायब तहसीलदार प्रदीप मिश्र सचिव मंगला प्रसाद तिवारी ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम में अभिमन्यु मौर्य पलिया देवापुर, राहुल पाण्डेय खालिसपुर गोपालपुर, संस्कार भारती के जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय बबुरीपुर, रामभरोसे बढौनाडीह, पंचम राम अखण्डनगर,अन्जू यादव पाण्डेयबाबा ने शानदार लोक गायन प्रस्तुत किया तो वहीं वादन में ढोलक गोविन्द पहाड़पुर,पैड विपिन कुमार नागनाथपुर हंसरो,अर्गन पर प्रिन्स महेशपुर बरचौली जबरदस्त वादन कर लोगों की खूब तालियां बटोरी।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ विजय बहादुर सिंह दिवाकर वरिष्ठ अधिवक्ता जयशंकर त्रिपाठी, दमाराम पाण्डेय,नीलम सिंह, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव,सूर्य प्रकाश तिवारी, अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष झारी प्रसाद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

