कांग्रेस का चक्काजाम किसानों को भ्रमित करने की राजनीति: भाजपा किसान मोर्चा

May 8, 2026 - 14:09
May 8, 2026 - 14:19
 0  162
कांग्रेस का चक्काजाम किसानों को भ्रमित करने की राजनीति: भाजपा किसान मोर्चा

गुना।(आरएनआई)गुरुवार को कांग्रेस द्वारा किसानों के समर्थन में किए गए चक्काजाम पर भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष मुरारी लाल धाकड़ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस केवल किसानों को भ्रमित करने और राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करती रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदी के नाम पर कांग्रेस द्वारा नेशनल हाईवे पर किए जा रहे चक्काजाम और प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण हैं। कांग्रेस किसानों को भड़काकर प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रही है, जबकि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के हित में जो कार्य 20 वर्षों में किए हैं, वह कांग्रेस अपने 55 बरस के शासनकाल में भी नहीं कर पाई। इसी कारण कांग्रेस बौखलाहट में अनर्गल आंदोलन कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में वेयरहाउस और उपार्जन केंद्रों पर टोकन व्यवस्था के माध्यम से व्यवस्थित तरीके से गेहूं खरीदी की जा रही है। किसान अपनी उपज का विक्रय कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जहां गेहूं के समर्थन मूल्य पर 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। अन्य राज्यों में 2585 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी हो रही है, जबकि मध्यप्रदेश में 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है।धाकड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की 6 हजार रुपए किसान सम्मान निधि के साथ मध्यप्रदेश सरकार भी किसानों को 6 हजार रुपए अतिरिक्त दे रही है। प्रदेश में 32 लाख से अधिक किसान शून्य प्रतिशत ब्याज पर अल्पकालीन फसल ऋण योजना का लाभ ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के कारण मध्यप्रदेश को सात बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिल चुका है।

इसके विपरीत कांग्रेस ने वर्षों तक किसानों से केवल वादे किए, लेकिन उन्हें वास्तविक लाभ नहीं पहुंचाया। कांग्रेस सरकारों के दौरान किसानों को कर्ज, भ्रष्टाचार और उपेक्षा का सामना करना पड़ा। भाजपा सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य किया है।

भारतीय जनता पार्टी किसानों के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और आगे भी किसान हित में कार्य करती रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0