श्रीमती लता सेंगर का सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन समारोह

May 8, 2026 - 14:10
May 8, 2026 - 14:19
 0  108
श्रीमती लता सेंगर का सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन समारोह

गुना_मधुसूदनगढ़ (आरएनआई) विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल मधुसूदनगढ़ में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, विद्यालय के प्रचार प्रमुख सौरभ शर्मा ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती लता सेंगर का सेवानिवृत्ति अभिनंदन समारोह विगत दिनों आयोजित किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित के साथ की गई,कार्यक्रम में शांतिलाल साहू प्रबंध समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा सचिव श्रीमती सीमा पालीवाल समिति सदस्य एवं श्रीमती लता सेंगर के साथ कुलदीप भारद्वाज प्राचार्य मंचासीन रहे,कार्यक्रम की भूमिका कृष्ण कुमार शर्मा ने रखते हुए कहा कि श्रीमती लता दीदी ने लंबे समय तक विद्यालय में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान के नियम अनुसार उनके सेवाकाल पूर्ण होने पर यह अभिनंदन समारोह आज आयोजित किया गया,इस अवसर पर मंचासीन सभी अतिथियों ने श्रीमती लता सेंगर दीदी का कार्यकाल स्मरण करते हुए आगामी जीवन की सुखद शुभकामनाएं प्रेषित की,इसके साथ ही श्रीमती लता सेंगर ने समस्त आचार्य परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि आज मेरी पहचान विद्या भारती शिशु मंदिर परिवार के नाते नगर में पहचानी जाती है शिशु मंदिर के द्वारा मुझे समाज में सम्मान प्राप्त हुआ इसके लिए मैं विद्या भारती परिवार को सदैव याद करुंगी और जहां से मुझे शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा प्राप्त हुई है उसका में जीवन पर्यंत अनुसरण करते हुए समाज सेवा में सहभागिता करूंगी, इस अवसर पर प्रबंध समिति से केशव अग्रवाल, रूप सिंह राजपूत,सुनीत औदिच्य,आनंद भार्गव शिक्षक, श्रीमती अंजू अग्रवाल, श्रीमती मनीषा मंगल, के साथ शिवराज सिंह चौहान की गरिमामय उपस्थिति विशेष रूप से रही, कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं आचार्य परिवार के द्वारा दीदी को उपहार एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई,कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का आभार विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ममता शर्मा ने व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक उदय नारायण दीक्षित के द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0