दिल्ली में एमसीडी कर्मचारियों का बड़ा ऐलान: आज से भूख हड़ताल, 25 अप्रैल से काम बंद करने की चेतावनी
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों का असंतोष अब बड़े आंदोलन में बदलता दिख रहा है। निगम प्रशासन के खिलाफ 93 यूनियनों और संगठनों ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है और लंबित मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है।
दिल्ली नगर निगम समस्त यूनियन कोर कमेटी के बैनर तले शुरू हो रहे इस आंदोलन के तहत सोमवार से सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की जा रही है। यूनियन का कहना है कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके चलते अब सख्त कदम उठाने का फैसला लिया गया है।
यूनियन अध्यक्ष राजकुमार धींगान के अनुसार, रोजाना 24 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे, जिनमें निगम के सभी 12 जोनों से दो-दो कर्मचारी शामिल होंगे। इस रणनीति के जरिए आंदोलन को व्यापक और संगठित रूप देने की कोशिश की जा रही है।
कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो 25 अप्रैल से सभी 12 जोनों में पूरी तरह काम बंद हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में राजधानी में सफाई व्यवस्था समेत कई जरूरी सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
अब नजर प्रशासन की प्रतिक्रिया पर है कि वह इस बढ़ते आंदोलन को कैसे संभालता है और कर्मचारियों की मांगों पर क्या रुख अपनाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



