कलेक्टर श्री कन्याल ने जरूरतमंदों को दी आर्थिक सहायता

Dec 2, 2025 - 21:11
Dec 2, 2025 - 21:22
 0  108
कलेक्टर श्री कन्याल ने जरूरतमंदों को दी आर्थिक सहायता

गुना (आरएनआई) कलेक्टर ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए जिले के तीन जरूरतमंद नागरिकों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता रेडक्रॉस सोसायटी गुना के माध्यम से स्वीकृत की गई। श्रीमति पुष्पाबाई पत्नी स्व. रामभरोसा, निवासी ग्राम आवन, तहसील राघौगढ़ द्वारा आर्थिक स्थिति गंभीर होने पर आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

 उनकी परिस्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री कन्याल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 10 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। एक अन्‍य प्रकरण में बजरंगगढ़ निवासी श्रीमती गौरा पत्नी श्री पारू भील को इलाज हेतु 10 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई। साथ ही, श्री रामबाबू पुत्र छतर सिंह, निवासी मैहमूदगंज, तहसील आरोन को भी 10 हजार रुपये की राशि का चेक रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा उपलब्ध कराया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0