नानाखेड़ी खाद वितरण केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, जल्द लागू होगी ई-टोकन व्यवस्था

Dec 2, 2025 - 21:12
Dec 2, 2025 - 21:22
 0  81
नानाखेड़ी खाद वितरण केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, जल्द लागू होगी ई-टोकन व्यवस्था

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आज नानाखेड़ी खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने किसानों से संवाद कर उनकी जरूरतों और सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। एनएफएल से प्रतिदिन 50 से 55 ट्रक खाद प्राप्त हो रहे हैं। आज अतिरिक्त रैक प्राप्त होने से 73 सहकारी समितियों के माध्यम से वितरण कराया जाएगा, साथ ही 30 प्रतिशत खाद निजी विक्रेताओं को भी उपलब्ध कराई जाएगी। आगामी दिनों में एक और रैक मिलने की संभावना है, जिससे वितरण और सुचारू होगा।

कलेक्टर श्री कन्‍याल ने बताया कि भीड़ प्रबंधन के लिए ई-टोकन व्यवस्था जल्द लागू की जाएगी तथा टोकन वितरण केंद्र को नई जगह शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। जिससे किसानों को इंतजार न करना पड़े और वितरण व्यवस्था सुव्यवस्थित बनी रहे।

इस दौरान अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, एसडीएम गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डेय, तहसीलदार जीएस बैरवा, उपसंचालक कृषि संजीव शर्मा सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0