कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा देर शाम निहालदेवी मंदिर पर जाकर नवरात्रि पर्व पर आयोजित मेले की पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

Monday, September 30, 2024 - 20:53
Updated: 2 years ago
0
कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा देर शाम निहालदेवी मंदिर पर जाकर नवरात्रि पर्व पर आयोजित मेले की पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

गुना (आरएनआई) बमोरी क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत कलेचरी के मां निहालदेवी मंदिर पर आगामी नवरात्रि पर्व पर आयोजित होने मेला की पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिन्‍हा द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में निर्देश दिए गए।

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर पर पूजा अर्चना की और मंदिर प्रबंधन से मेले में आने वाली भीड़ की जानकारी प्राप्त की गई। प्रबंधन द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन लगभग 5000 से 10000 तक श्रृद्धालु आते हैं। सप्तमी पर श्रृद्धालु की भीड़ ज्‍यादा रहती है। इस दौरान कलेक्‍टर द्वारा पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीव्‍ही की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। मेला स्थल पर पानी व साफ सफाई की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, मेडिकल व्यवस्था, वेरिकेटिंग व लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए गए।

इस दौरान कलेक्टर द्वारा मंदिर परिसर का भ्रमण जायजा लिया और परिसर में स्थित बालाजी मंदिर पर जाकर उपलब्ध सुविधाओं का मुयाना किया।

आज निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, रक्षित निरीक्षक पूजा उपाध्‍याय, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद गुना गौरव खरे सहित पीडब्‍लयूडी, विद्युत विभाग, होमगार्ड कमांडेंट पाथरोल, बीएमओ, जिला शिक्षा अधिकारी सीएस सिसोदिया, डीपीसी ऋषि शर्मा, नायब तहसीलदार बमोरी एमएल पंथी एवं ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती रमिला बाई पटेलिया के प्रतिनिधि,सचिव जगदीश भार्गव, जीआरएस अर्जुन सिंह पटेलिया सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User