शोसल मीडिया पर मूक फीमेल डाग को बेरहमी से मारा और उसे क्रूरता पूर्वक मारकर खत्म करने पर पशु प्रेमी कार्यवाही की कर रहे हैं मांग

निर्दोष फीमेल डॉग की बर्बर हत्या का वीडियो वायरल, जनता में आक्रोश, आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग। 

Monday, September 30, 2024 - 21:51
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) गुना से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरे शहर को आक्रोशित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया, जहां कुछ बेरहम लोगों ने एक निर्दोष फीमेल डॉग को न सिर्फ क्रूरतापूर्वक मारा, बल्कि उसकी मौत को एक दर्दनाक अंत तक पहुंचाया।

घटना गुना के नयापुरा विधायक के घर के पास राधा मोहन गली की बताई जा रही है, इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह निर्दोष डॉग को पहले डंडों से बेरहमी से पीटा गया, फिर उसे सड़क पर घसीटा गया, मानो उसकी जान कोई मायने ही नहीं रखती हो। इसके बाद उसकी चीखों को नजरअंदाज करते हुए, उस पर चिंकारियां फेंकी गईं। यहां तक कि उसकी पीड़ा और दर्द को नजरअंदाज कर उसके पैर बांधकर फिर से घसीटा गया, और अंत में वह दर्द से कराहते हुए दम तोड़ गई। यह अमानवीय कृत्य देखकर हर संवेदनशील इंसान का दिल तड़प उठेगा। वीडियो सामने आने के बाद से शहर में गुस्से की लहर दौड़ गई है। लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और इन निर्दयी आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User