कलेक्‍टर द्वारा "हम होगे कामयाब" पखवाडा के समन्वय बैठक का किया आयोजन

‘’हम होंगे कामयाब" जागरूकता अभियान में ति‍थिवार गतिविधियां हो आयोजित- कलेक्‍टर

Nov 26, 2024 - 19:54
Nov 26, 2024 - 19:54
 0  567
कलेक्‍टर द्वारा "हम होगे कामयाब" पखवाडा के समन्वय बैठक का किया आयोजन

गुना (आरएनआई) शासन के निर्देशानुसार जिले में जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिये 25 नबम्बर से 10 दिसम्बर 2024 तक आयोजित विशेष जागरूकता अभियान के लिये ‘’हम होंगे कामयाब" पखवाड़ा के संबंध में कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में पखवाड़ा से संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक विगत दिवस को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक के दौरान संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे । 

बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग दिनेश कुमार चंदेल द्वारा "हम होगे कामयाब" पखवाड़ा अंर्तगत दिवसवार आयोजित किये जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

 बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिये पखवाडा में वर्णित गतिविधियों को तिथिवार आयोजित करने के निर्देश समस्त जिला अधिकारीयों को दिये गये। साथ ही कलेक्टर द्वारा घरेलू हिंसा, बाल विवाह तथा जेंडर आधारित हिंसा के रोकथाम के लिये समुचित प्रचार-प्रसार किये जाने, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा छात्रावासों में बालिकाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में जागरूकता बढाने के निर्देश दिये गये है। बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित गतिविधियों का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया पर किये जाने के लिये निर्देशित किया गया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0