कलेक्‍टर द्वारा राजस्‍व महाअभियान अंतर्गत चाचौड़ा तहसील में पटवारियों की ली गई बैठक

नक्शा तरमीम और ई-केवायसी की समीक्षा कर दिए आवश्‍यक दिशा-निर्देश। 

Wednesday, August 14, 2024 - 19:58
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर द्वारा राजस्‍व महाअभियान अंतर्गत चाचौड़ा तहसील में पटवारियों की ली गई बैठक

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज चांचौड़ा तहसील में राजस्‍व महाअभियान के अंतर्गत प्रगति के संबंध में पटवारियों की समीक्षा बैठक ली गई। 

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा रवि मालवीय, तहसीलदार अमित सिंह, नायब तहसीलदार शुभम जैन, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पेंद्र व्यास तथा राजस्व निरीक्षक और पटवारी उपस्थित रहे।

कलेक्‍टर डॉ. सिंह द्वारा बैठक के पूर्व अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय चांचौड़ा का निरीक्षण किया गया। बैठक के दौरान उन्‍होंने राजस्‍व महाअभियान 2.0 अंतर्गत आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज नक्‍शा तरमीम, समग्र से आधार लिंकिंग एवं आधार को खसरा नंबर से जोड़ना (ई-केवायसी), पीएम किसान की लंबित ई केवायसी के संबंध में विस्‍तृत समीक्षा की गई। इस दौरान पटवारी हल्‍का ग्राम सागर, रमणी में नामांतरण, बटवारा प्रकरणों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। 

राजस्व अभियान अंतर्गत अभिलेख दुरुस्ती, नक्शा तरमीम के प्रकरणों में तहसील चांचौड़ा की प्रगति अपेक्षाकृत कम है। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पटवारी अपेक्षा अनुरूप कार्य नहीं कर रहे है। उन्‍होंने सभी पटवारियों को कार्य में गति लाने के निर्देश दिये गए और कहा कि आपको उपलब्ध कराई गई किसानों की सूची अनुसार लंबित ई-केवायसी कराएं। पटवारी गांव में जाएं और लोगों के बीच बैठें, उनसे से जुड़े, अच्छा कार्य करें। इस संबंध में कोटवार से सहयोग लेवें। 

बैठक के दौरान ग्राम बटावदा में किये गए राजस्व अभियान की समीक्षा की गई। नक्शा तरमीम की कम प्रगति पाये जाने पर पटवारी को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि सभी पटवारी जानकारी की हार्ड कॉपी अपने साथ फोल्डर में रखे, मोबाइल पर नहीं चलेगा। नव नियुक्त पटवारियों को पुराने पटवारी की मदद के लिए नियुक्त करें। नक्शा तरमीम के लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें।

इसी प्रकार गॉव में लोगों के पलायन की जानकारी पटवारी के पास होनी चाहिए। चांचौड़ा तहसील में जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य भी पीछे है, इसमें गति लाएं, कल 15 अगस्त पर सभी पटवारी गॉव में उपस्थित रहे और तीन दिवस में सभी कार्य में प्रगति लाएं। इस दौरान उन्‍होंने अभियान के दौरान आने वाली समस्‍याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। बैठक उपरांत जिला स्‍तरीय भू-अभिलेख टीम द्वारा राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया बताई गई और समस्यों का समाधान किया।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User