कलेक्टर द्वारा डबल लॉक केंद्र बाग़ेरी और बमोरी सोसाइटी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बमोरी सोसाइटी को सील कर समिति प्रबंधक बमोरी को किया निलंबित

Wednesday, November 20, 2024 - 19:06
Updated: 2 years ago
0
कलेक्टर द्वारा डबल लॉक केंद्र बाग़ेरी और बमोरी सोसाइटी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज बमोरी क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्‍होंने डबल लॉक खाद्य वितरण केंद्र बागेरी का औचक निरीक्षण कर किसानों से चर्चा कर खाद वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और विक्रेता से चर्चा कर पीओएस मशीन के माध्‍यम से खाद वितरण की जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि अभी एक मशीन से खाद बंट रहा हैं। कलेक्टर द्वारा मौके पर ही निर्देश दिए कि अब दो मशीन द्वारा यहां खाद वितरण कराएं। इस दौरान मौके पर उपस्थित किसानों क़ी भीड़ की लाइन बनवाकर लगभग 125 किसानों को टोकन वितरित कराये गए। जिन्हें कल इसी केंद्र से खाद वितरण क़ी व्यवस्था कराई जावेगी। इस दौरान महिलाओं व दिव्यांजनों की अलग से टोकन की व्यवस्था कराई गई।

बमोरी की उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण
कलेक्टर द्वारा आज भ्रमण के दौरान बमोरी की उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पीडीएस के चावल, गेहूं, नमक वितरण का जायजा लिया और उपस्थित उपभोक्ताओं से राशन वितरण से जानकारी ली गयी। उपभोक्‍ता ने बताया कि हमें चावल और गेहूं मिल गए हैं। जिसे हम अपनी मोटरसाइकिल पर रखकर घर ले जा रहे हैं।

कलेक्टर द्वारा बमोरी सोसाइटी का औचक निरीक्षण कर कराया सील एवं समिति प्रबंधक राजेन्‍द्र हरिओद को किया निलंबित

इसके बाद कलेक्‍टर द्वारा बमोरी सोसाइटी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित किसानों से चर्चा की गई। सोसाइटी पर अनाधिकृत रूप से एक व्‍यक्ति द्वारा सोसाइटी पर ऑपरेटर कार्य किया जा रहा था, जिसके द्वारा एक किसान को जो वितरण पर्ची दी गयी थी, उसमें खाद प्राप्ति का स्‍पष्‍ट उल्‍लेख नही पाया गया। खाद की मात्रा में अंतर पाया गया। इस पर कलेक्‍टर द्वारा नाराजगी व्‍य‍क्‍त की गयी और सोसाइटी पर अनियमित रूप से खाद वितरण पाये जाने पर सोसाइटी की दुकान को तहसीलदार द्वारा सील किया गया। इस दौरान कलेक्टर द्वारा अनाधिकृत रूप से कार्य करने वाले ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिये गये और समिति प्रबंधक राजेन्‍द्र हरिओद को निलंबन के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिये गये।

इस अवसर पर उप संचालक कृषि अशोक कुमार उपाध्‍याय, महाप्रबंधक सीसीबी अरस्‍तु प्रभाकर, तहसीलदार बमोरी देवदत्‍त गोलिया उपस्थित रहे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User