Aurobindo अस्पताल के एचआर एग्जीक्यूटिव ने किया 90 लाख रुपए का घोटाला, मामला दर्ज

Wednesday, November 20, 2024 - 21:08
Updated: 2 years ago
0
Aurobindo अस्पताल के एचआर एग्जीक्यूटिव ने किया 90 लाख रुपए का घोटाला, मामला दर्ज

इंदौर (आरएनआई) मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के अरविंदो अस्पताल ( में लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है यह वारदात किसी और ने नहीं स्वयं हॉस्पिटल के एचआर एक्जीक्यूटिव पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

धोखाधड़ी के मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि अरविंदो हॉस्पिटल में एचआर एक्जीक्यूटिव के पद पर पदस्थ वैभव और हिमांशु पर आरोप लगाए गए हैं, मामले में आगे जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी से नवंबर तक ऐसे एम्पलाई दर्शाए गए जो वहां काम नहीं करते थे, और दर्शाए गए एंप्लॉय की 90 लाख रुपए सैलरी निकाल ली।

घोटाले का पूरा पैसा रिश्तेदारों और दोस्तों के खातों में किया ट्रांसफर
आरोपी ने यह पूरा पैसा अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के खातों में ट्रांसफर कर दिया। साथ ही अपनी प्रेमिका पर लाखों रुपए खर्च किए। यही नहीं उसके साथ गोवा और अन्य शहरों में महंगी पार्टी व कपड़े और गहने की जमकर खरीददारी की। आरोपी ने अपने माँ-बाप और दोस्तों के खातों में भी लाखों रुपए ट्रांसफर किए। वहीं किसी अन्य के खाते में पैसा ट्रांसफर किया है, वहां से आरोपी ने आधा पैसा वापस ले लेता था।

पुलिस जल्द से जल्द कर आरोपियों कर सकती है गिरफ्तार जिसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन ने बाणगंगा पुलिस में की है पुलिस ने आरोपी व सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस उन खाताधारकों से भी पूछताछ कर रही है, जिनके खातों में यह पैसा भेजा गया है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि इन खातों का इस्तेमाल गबन के लिए किया गया। पुलिस इस पूरे मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर सकती हैं।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User