कलेक्‍टर के निर्देश पर आज नपा. गुना में नामांतरण से संबंधित शिविर का किया गया आयोजन

नगरपालिका की टीम कल से वार्ड में घर-घर जाकर वितरित करेगी नामांतरण पत्रकलेक्‍टर से नामांतरण पत्र पाकर श्रीमति आशा वाजपेयी ने की खुशी जाहिर। 

Jul 25, 2024 - 20:54
Jul 25, 2024 - 20:54
 0  1.7k
कलेक्‍टर के निर्देश पर आज नपा. गुना में नामांतरण से संबंधित शिविर का किया गया आयोजन

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज नगर पालिका परिषद गुना में आयोजित नामांतरण शिविर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमति सविता गुप्‍ता, नगर पालिका उपाध्‍यक्ष धर्म सोनी सहित अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव उपस्थित रहे। 

आज कलेक्‍टर द्वारा नामांतरण शिविर के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि नामांतरण के दस्‍तावेज वर्षवार एवं नगर पालिका के राजस्‍व निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का वार्डवार वितरण करने का कार्य व्‍यवस्थित रूप से किया जावे साथ ही नामांतरण पत्र हस्‍तलिखित न देकर हितग्राहियों को कम्‍पयूटराईज कॉपी दी जावे। 

इस दौरान कलेक्‍टर द्वारा नामांतरण अभिलेखों का निरीक्षण कर निर्देशित किया गया कि नामांतरण फ़ाइल की नोट शीट में स्पष्ट टीप लिखने तथा नोट शीट प्रस्तुतकर्ता क्‍लर्क व ऑफिसर की सील लगवाने के निर्देश दिये साथ ही हस्ताक्षर के दौरान तारीख भी डाली जावे। राजस्व क्लर्क द्वारा आर्डर सीट विलम्ब से प्रस्तुत करने पर नाराजगी व्‍यक्‍त की गई और निर्देशित किया गया कि सभी नामांतरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में किये जावें। 

नगरपालिका की टीम कल से वार्ड में घर-घर जाकर वितरित करेगी नामांतरण पत्र

शिविर के दौरान उपस्थित हितग्राहियों द्वारा कलेक्‍टर को अपनी समस्‍याएं बताई और उन समस्‍याओं के त्‍वरित निराकरण के संबंध में सीएमओ को निर्देशित किया गया साथ ही उपस्थित नगरपालिका अमल को कहा कि जो भी नामांतरण प्रकरण प्राप्‍त होते हैं उनकी पंजी संधारित कर, प्रविष्टि की जावे और ‘’पहले आओ पहले पाओ’’ प्रक्रिया के तहत उनका क्रमश: निराकरण किया  जावे। यदि आवेदन के दौरान कोई कमी है तो संबंधित हितग्राही को अवगत कराकर पूर्ति करायी जावे। नामांतरण प्रक्रिया में अनावश्‍यक रूप से विलंब नही होना चाहिये। यदि किसी कर्मचारी द्वारा हितग्राहियों को परेशान किया जायेगा तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जावे। इस दौरान मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ऐसे नामांतरण प्रकरण जिनकी प्रक्रिया पूर्णं हो चुकी है, उनके वितरण के लिए अपनी नगर पालिका की टीम के दल बनाकर कल से घर-घर जाकर नामांतरण पत्रों के वितरण का कार्य कराया जावे। इस दौरान नामांतरण शिविर में आज अध्‍यक्ष नगरपालिका श्रीमति सविता अरविंद गुप्‍ता एवं कलेक्‍टर द्वारा हितग्राहियों को नामांतरण दस्‍तावेजों का वितरण किया और कलेक्‍टर द्वारा निर्देश दिये गय कि कल से प्रतिदिन किये गये कार्य की प्रगति से मुझे अवगत कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान हितग्राही श्रीमति आशा वाजपेयी अपना नामांतरण दस्‍तावेज प्राप्‍त कर खुशी जाहिर की और कलेक्‍टर को धन्‍यवाद दिया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0