कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल, दिए आवश्यक निर्देश

Wednesday, April 16, 2025 - 20:24
Updated: 2 years ago
0
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल, दिए आवश्यक निर्देश

गुना (आरएनआई) आज बुधवार की शाम लगभग 06.30 बजे के करीब ग्राम दुनाई, थाना म्याना में एबी रोड पर ग्वालियर साइड से ट्रक एवं ट्रैक्टर आ रहे थे। इस दौरान ओव्हरटेकिंग की वजह से टकराने के कारण ट्रैक्टर दुर्घटना घटी, जिसमें ट्रैक्टर में सवार 21 व्यक्तियों में से 01 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई एवं 20 अन्य घायल जिसमें एक गंभीर हालत में है। सभी घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय गुना में चल रहा है।

आज उक्त दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला चिकित्सालय गुना में जाकर घायलों को देखा एवं अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि सभी घायलों को उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User