शाहाबाद: एसपी के निर्देश पर तेरह बवालियों को पुलिस ने पकड़ा

Wednesday, April 16, 2025 - 20:17
Updated: 2 years ago
0
शाहाबाद: एसपी के निर्देश पर तेरह बवालियों को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस गिरफ्त में बवाली

शाहाबाद हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजी पुर में दो पक्षों में सोमवार को हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा भगवान बौद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए दो पक्षों ने शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बवालियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए । एसपी के निर्देश पर बेहटा गोकुल प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह,अतिरिक्त निरीक्षक रमेश कुमार द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ तेरह बवालियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की है। 14 अप्रैल को थाना बेहटा गोकुल के ग्राम सुरजीपुर में दो पक्षों के मध्य कहासुनी हो गयी थी। इसी बात को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों के मध्य पुनः विवाद होने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। दोनो पक्षों की तहरीर के आधार पर थाना बेहटा गोकुल पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। एक पक्ष द्वारा भगवान बुद्ध की मूर्ति को खंडित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं जांच के दौरान भगवान बुद्ध की मूर्ति खंडित करने के आरोप पूर्णतः असत्य पाये गये हैं। भगवान बुद्ध की मूर्ति पूर्व से ही खंडित है जिसकी पूर्व की फोटोग्राफ उपलब्ध है। दोनों पक्षों के मध्य हुई कहासुनी विवाद के संबंध में दोनों पक्षों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से संबंधित आरोपी श्याम सिंह पुत्र ब्रजराज ठाकुर, विश्वेसर गुप्ता पुत्र लाल बिहारी गुप्ता,अंकुल गुप्ता पुत्र रामप्रताप गुप्ता,हर्ष सिंह पुत्र श्याम सिंह,रमन गुप्ता पुत्र रामआसरे गुप्ता, सत्यपाल रैदास पुत्र रतिराम,सतीश पुत्र राम औतार,राजेश रैदास पुत्र छोटेलाल,अर्जुन पुत्र सूरज, आलोक रैदास पुत्र राममूरत, रामऔतार पुत्र रामविलास रैदास,प्रेम कुमार रैदास पुत्र श्री इतवारी और रामगोपाल पुत्र छोटेलाल सर्वनिवासी गण सुर्जीपुर थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक बेटा गोकुल ने बुधवार की शाम 5:00 बजे बताया पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User