कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी निलंबित, एसडीएम राघौगढ़ अमित सोनी की कार्यवाही
गुना (आरएनआई) पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राघौगढ़ अमित सोनी द्वारा गोविन्द ठाकुर, पटवारी हल्का क्रमांक 08 ग्राम पाटन, तहसील मकसूदनगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
तहसीलदार मकसूदनगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार गोविन्द ठाकुर द्वारा बिना पूर्व सूचना के अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित रहना, भू-राजस्व एवं डायवर्सन अर्थदण्ड की वसूली आज दिनांक तक शून्य होना, अन्य राजस्व एवं शासकीय कार्यों में रुचि न लेना तथा शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित सहयोग न किया जाना पाया गया है। उक्त कृत्य को शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं घोर लापरवाही की श्रेणी में माना गया है।
उक्त तथ्यों के आधार पर गोविन्द ठाकुर को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान संबंधित का मुख्यालय तहसील कार्यालय मकसूदनगढ़ नियत किया गया है। निलंबन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने के पात्र होंगे।
गोविन्द ठाकुर के निलंबन उपरांत उनके पटवारी हल्का क्रमांक 08 ग्राम पाटन का प्रभार श्री पंकज सुनैया, पटवारी, वर्तमान पटवारी हल्का क्रमांक 13 ग्राम वापचा को आगामी आदेश तक सौंपा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)