करैत सांप से कटवाकर स्कूल संचालक की हत्या का आरोप, पत्नी ने प्रेमी को ₹15 हजार देकर मंगवाया था जहरीला सांप

Saturday, July 18, 2026 - 16:51
Updated: 2 months ago
0
करैत सांप से कटवाकर स्कूल संचालक की हत्या का आरोप, पत्नी ने प्रेमी को ₹15 हजार देकर मंगवाया था जहरीला सांप

स्कूल संचालक अतुल पंवार की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। आरोप है कि उनकी पत्नी दामिनी ने अपने प्रेमी तुषार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

दावा किया जा रहा है कि दामिनी ने प्रेमी तुषार को ₹15 हजार देकर एक जहरीला करैत सांप मंगवाया था। कथित तौर पर सांप को तीन दिनों तक भूखा रखा गया। इसके बाद अतुल को दूध में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दी गईं।

आरोप है कि जब अतुल नशे की हालत में बिस्तर पर थे, तभी दामिनी ने उनके बिस्तर पर जहरीला करैत सांप छोड़ दिया। सांप के काटने के बाद अतुल की मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User