ओलावृष्टि से तबाह फसल पर अकाली दल का एक्शन प्लान, सुखबीर सिंह बादल का मान-केजरीवाल पर तीखा हमला

Wednesday, April 8, 2026 - 17:11
0
ओलावृष्टि से तबाह फसल पर अकाली दल का एक्शन प्लान, सुखबीर सिंह बादल का मान-केजरीवाल पर तीखा हमला

बुढ़लाडा (आरएनआई) शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि पार्टी उन संकटग्रस्त किसानों की मदद के लिए कार्यक्रम तैयार करेगी, जिनकी 1.25 लाख एकड़ जमीन पर खड़ी गेंहू की फसल तबाह हो गई, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने उनके हाल पर छोड़ दिया है।

हलका इंचार्ज डाॅ. निशान सिंह के साथ पंजाब बचाओ अभियान के तहत एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ हम प्रभावित किसानों को गेंहू के साथ-साथ हरा और सूखा चारा उपलब्ध कराने के लिए एक कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं।’’ उन्होने कहा कि कल चंडीगढ़ में पार्टी के जिला अध्यक्षों और हलका इंचार्जों की मीटिंग में इस पूरी प्रक्रिया की रूप रेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

यह कहते हुए कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया है, अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि पिछले साल बाढ़ मंे धान की फसल नष्ट होने के बावजूद किसानों को अभी तक मुआवजा नही दिया गया है। उन्होने आगे कहा,‘‘ अब बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से 12 लाख एकड़ में फैली गेंहू की फसल बर्बाद हो गई है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने उन्हें मुआवजा देने का वादा करने के बावजूद अभी तक किसानों को मुआवजा अभी तक जारी नही किया गया है।’’ उन्होने कहा कि इस सबके बावजूद आप पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल गुजरात में कोरा झूठ बोल रहे कि उनकी पार्टी ने पिछले साल बाढ़ के एक महीने के भीतर ही पंजाब के किसानों को 50 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया ।

सरदार बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भगवंत मान के झूठ बोलने की कोई सीमा नही है। उन्होने कहा,‘‘ भले ही यह साफ है कि पंजाब मे बेअदबी की घटनाएं 2014 में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद शुरू हुई, लेकिन मुख्यमंत्री ने आज बेअदबी के लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया। अगर ऐसा है तो वह मेरे खिलाफ मामला दर्ज क्यों नही करते?’’

सरदार बादल ने यह भी बताया कि कैसे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस राज्य में अकाली दल के बढ़ते तुफान को रोकने के लिए एकजुट हो गए हैं। उन्होने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी मुख्यमंत्री की ही भाषा बोल रहे हैं।

अकाली दल अध्यक्ष ने मानसा में पशु चिकित्सा काॅलेज स्थापित करने और एम्स के स्तर का अस्पताल खोलने की भी घोषणा की। उन्होने कहा कि सभी संपर्क सड़कों का दोबारा निर्माण किया जाएगा और सभी ढ़ाणियों को जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण किया जाएगा। उन्होने राज्य के सभी 12,500 गांवों में सड़कों और नालियों को कंक्रीट से बनाने की घोषणा की और कहा कि हर परिवार के पास एक ‘पक्का घर’ हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।

अकाली दल अध्यक्ष ने नौजवानों को 10 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा देने, आटा-दाल योजना को दोबारा शुरू करने , बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति माह और शगुन भत्ता बढ़ाकर 1 लाख रूपये किए जाने की घोषणा की। उन्होने पंजाबियों को सरकारी नौकरियां देने की और पशुपालन फार्म स्थापित करने के लिए 75 फीसदी सब्सिडी देने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर बठिंडा सांसद ने बताया कि कैसे पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार ने अकेले बुढ़लाडा में सिंचाई परियोजनाओं पर 800 करोड़ रूपये खर्च किए थे। उन्होने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी बाढ़, दीमक का हमला यां ओलावृष्टि जैसी आपदाओं में किसानों को मुआवजा देने में बार-बार नाकाम रही है। इस अवसर पर स.बलविंदर सिंह भूंदड़, प्रेम कुमार अरोड़ा, जतिंदर सिंह सोढ़ी और कमरजीत कौर समाओ ने भी संबोधित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User