ईरान-अमेरिका के बीच दो हफ्ते का सीजफायर
ईरान पर बड़े हमले की डेडलाइन खत्म होने के एन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान कर दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका दो हफ्ते के लिए हमले रोक रहा है। इरान ने भी इसे स्वीकार कर लिया है। ट्रंप के ट्वीट के बाद ईरान के विदेश मंत्री ने भी इस बाबत सूचना दी है।
सीजफायर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की मध्यस्थता से हुआ है।
ईरान को सहमत करवाने में चीन के राष्ट्रपति शी जिन पिंग की भूमिका रही।
दोनों पक्षों में आगे की बातचीत इस्लामाबाद में शुक्रवार को होगी।
सीजफायर को ईरान के लोग अपने देश की जीत मान रहे हैं और सड़कों पर जश्न मना रहे हैं।
सीजफायर की प्रमुख बातें..
• दोनों तरफ से बड़े हमले दो हफ्ते के लिए बंद।
• इरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दो हफ्ते के लिए सुरक्षित रूप से खोल देगा। जहाज़ आवाजाही हो सकेगी।
• दोनों पक्षों ने कहा है कि यह स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम है, लेकिन अभी युद्ध पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।
सीजफायर के ऐलान के तुरंत बाद विश्व बाजार में तेल की कीमतें गिर गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)