एडीएम मौत मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष दिव्या पर केस, पद से हटाया गया

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने पी पी दिव्या को कन्नूर पंचायत अध्यक्ष पद से हटाने की घोषणा की है। पार्टी का ये फैसला दिव्या पर कन्नूर के पूर्व एडीएम नवीन बाबू की आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप के बाद आया है।

Friday, October 18, 2024 - 05:00
Updated: 2 years ago
0
एडीएम मौत मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष दिव्या पर केस, पद से हटाया गया

तिरुवनंतपुरम (आरएनआई) केरल में कन्नूर के पूर्व एडीएम नवीन बाबू की मौत के सिलसिले में बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पीपी दिव्या के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें पद से हटा दिया गया है। उन पर बाबू को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। एक अधिकारी ने बताया कि कन्नूर टाउन पुलिस ने सत्तारूढ माकपा की नेता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाना की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि, शुरुआत में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया था।

देर रात माकपा पार्टी ने पुलिस जांच के मद्देनजर ये कदम उठाया है।जिला पंचायत अध्यक्ष पी पी दिव्या ने विदाई समारोह के दौरान कन्नूर के पूर्व एडीएम नवीन बाबू पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिसके बाद बाबू ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

मापका पार्टी के जिला सचिवालय ने इस मामले में एक बयान में यह घोषणा की कि अधिवक्ता के के रत्नकुमारी कन्नूर जिला पंचायत अध्यक्ष का पद संभालेंगी। इसके साथ ही बयान में आगे कहा गया कि दिव्या को पद से हट जाना चाहिए, क्योंकि पुलिस उनके खिलाफ मामले की जांच कर रही है, जिस पर वह सहमत हो गईं।

इस मामले में दिव्या ने भी एक बयान जारी कर  बाबू की मौत पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और पुलिस जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह कानूनी तरीकों से अपनी बेगुनाही साबित करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि वह जिला सचिवालय के इस रुख से सहमत हैं कि उनकी टिप्पणी भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नेक इरादे वाली आलोचना मात्र थी, लेकिन विदाई बैठक के दौरान उन्हें ऐसी टिप्पणियों से बचना चाहिए था। 

दिव्या ने कहा कि उनके खिलाफ चल रही पुलिस जांच को देखते हुए उनका मानना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना जरूरी है और इसलिए उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा संबंधित व्यक्तियों को भेज दिया है। इससे पहले दिन में, बाबू के साथ उनकी 30 साल की सरकारी सेवा के दौरान काम करने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ने याद किया कि वह कितने मेहनती और कुशल थे। 

स्थानांतरण के बाद उनके विदाई समारोह में दिव्या ने बाबू पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी। इस घटनाक्रम के बाद राज्य में विवाद पैदा हो गया है। विपक्षी कांग्रेस और भाजपा ने दिव्या की गिरफ्तारी की मांग की है। उधर, पतनमथिट्टा के कलक्ट्रेट में कई मंत्रियों, वरिष्ठ नौकरशाहों व सहकर्मियों ने नवीन को अंतिम विदाई दी।  

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User