एडवाइजरी नहीं, एक्शन चाहिए-सिस्टम चाहिए : मधुवन दत्त चतुर्वेदी
मथुरा (आरएनआई) आई ओ सी एल मथुरा रिफाइनरी ने सभी ठेकेदारों को एडवाइजरी जारी कर पहली बार सख्त हिदायतें और चेतावनी दी है कि यदि संविदा श्रमिकों के नियोजन और प्रबंधों में अवैध तरीकों की शिकायत मिली तो उनके विरुद्ध ठेका निरस्ती और ब्लैक लिस्टिंग जैसे कदमों के साथ साथ अन्य कानूनी कार्यवाही की जा सकेगी । इस पर पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स मथुरा रिफाइनरी यूनिट के अध्यक्ष मधुवन दत्त चतुर्वेदी एडवोकेट ने रिफाइनरी मुख्यद्वार पर संविदा श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जानलेवा हो चुकी पारिश्रमिक लूट की प्रथा पर सुभाषितानी नहीं सुननी है , एक्शन और सिस्टम की जरूरत है । मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने स्पष्ट कहा कि बिना सेवा सुरक्षा के लिखित अनुबंध और स्टेटिक - नॉन स्टेटिक का भेद निवारण किए रिफाइनरी की शुचिता बहाल नहीं की जा सकती है ।
दिनांक 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर यूनियन की ओर से विकास बाजार में गांधी प्रतिमा पर कार्यकारी निदेशक मथुरा रिफाइनरी को सद्बुद्धि के लिए रामधुन का पाठ किया जाएगा और सत्याग्रह संकल्प दोहराया जाएगा ।
दिनांक 5 अक्टूबर रविवार को काराकट लोकसभा सीट से सांसद राजाराम मथुरा रिफाइनरी के संविदा श्रमिकों से संवाद के लिए मथुरा आ रहे हैं । वे किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं । उन्होंने श्रमिकों के पारिश्रमिक लूट का मामला संसद में उठाने का आश्वासन दिया है ।
रिफाइनरी प्लांट, रिफाइनरी नगर, रिफाइनरी अस्पताल और स्वर्ण जयंती अस्पताल के संविदा श्रमिकों के उत्पीड़न और भेदभाव के निराकरण के लिए यूनियन द्वारा सभी लोकसभा सदस्यों को पत्र लिखा गया है ।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



