ईदुल अजहा पर्व को लेकर ईदगाह को किया चकाचक, चेयरमैन व सभासदों ने सफाई कार्य का किया निरीक्षण

Jun 6, 2025 - 19:05
Jun 6, 2025 - 19:19
 0  270
ईदुल अजहा पर्व को लेकर ईदगाह को किया चकाचक, चेयरमैन व सभासदों ने सफाई कार्य का किया निरीक्षण

फतेहपुर (आरएनआई) ईदुल अजहा (बकरीद) का पर्व कल (आज) समूचे जनपद में धूमधाम से मनाया जाएगा। ईदुल अजहा की नमाज को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ईदगाह समेत आस-पास के परिसर को चकाचक कर दिया गया है। कार्य का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सभासद ईदगाह पहुंचे और सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट व अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने सभासदों के साथ ईदुल अजहा पर्व को देखते हुए नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पनी मोहल्ले में छोटी ईदगाह के पास जाकर स्वयं व्यवस्था को देखा। जलकल अभियंता को निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर लगाना सुनिश्चित करें। बड़ी ईदगाह में भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वहां टेंट के साथ ही सोफा आदि हर वर्ष की तरह लगाने के लिए निर्देशित किया। चेयरमैन ने सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया कि सभी सुपरवाइजरों को सूचित कर दें कि मस्जिदों के आसपास सफाई के साथ-साथ चूने का रेखांकन कराया जए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। अपशिष्ट को बंद गाड़ी में ले जाकर निस्तारण करायें। इस मौके पर सभासद शादाब अहमद, नफीस अहमद उर्फ मुन्नी लाला, मोहम्मद साबिर, आफताब अहमद, शहजाद अनवर, अरुण यादव, पवन द्विवेदी, राम सिंह पटेल, गुड्डू यादव, विवेक नागर, अतीश पासवान, श्यामू जायसवाल के अलावा सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, आरके चंद्राकर, संजय सिंह, मोहम्मद हबीब, सुपरवाइजर मुकेश, संजय, चंद्र प्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0