इन्जीनियर अनुराग श्रीवास्तव उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम में सहायक अभियंता पद पर चयनित

Nov 2, 2023 - 15:04
Nov 2, 2023 - 15:04
 0  1.8k
इन्जीनियर अनुराग श्रीवास्तव उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम में सहायक अभियंता पद पर चयनित

कादीपुर, (आरएनआई)  के समाजसेवी प्रख्यात चिकित्सक डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव के भतीजे व समाज कल्याण निर्माण निगम के अधिशासी अभियन्ता अम्बरीष श्रीवास्तव के पुत्र इन्जीनियर अनुराग श्रीवास्तव का उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।ई. अनुराग श्रीवास्तव इससे पहले अपने पहले ही प्रयास में केन्द्रीय विद्यालय संगठन दिल्ली में सहायक अभियंता पद पर पिछले वर्ष चयनित किए गए थे। विदित हो कि इन्जीनियर अनुराग श्रीवास्तव के बाबा डॉ गुरुदीन लाल श्रीवास्तव समाजसेवा एवं चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्तित्व रहे।ई अनुराग बचपन से ही शिक्षा को लेकर संवेदनशील रहे और आईं टी रुड़की से अभियन्त्रिकी की शिक्षा प्राप्त कर पहले केन्द्रीय विद्यालय संगठन दिल्ली में और अब अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय देते हुए उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में सहायक अभियन्ता पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।ई अनुराग की इस सफलता पर डा एस एन सिंह, डॉ जेबी सिंह, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र के प्रदेश महामंत्री श्याम चन्द्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार मिश्र, रविशंकर माली, अशोक कुमार श्रीवास्तव,ब्यापार मण्डल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, दयाराम पाण्डेय एडवोकेट, रवि श्रीवास्तव, सन्दीप श्रीवास्तव, शिवकुमार लाल श्रीवास्तव, डॉ छोटे लाल श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शुभकामना प्रेषित किया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1