इन कुंज गलियों में ही बसते हैं ठाकुर बांकेबिहारी, इन्हें यूं ही रहने दो, श्रद्धालु की भावुक अपील
बांके बिहारी कॉरिडोर निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तो इस बीच एक श्रद्धालु की अपील का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस श्रद्धालु का कहना है कि कुंजगलियों में ही ठाकुर बांकेबिहारी बसते हैं।
मथुरा (आरएनआई) कुंजगलियों में ही ठाकुर बांकेबिहारी बसते हैं, इन्हें ऐसे ही रहने दो। यह कहना था कि मंगलवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रांगण में एक बैनर के साथ पहुंचे पंजाब के अमृतसर निवासी श्रद्धालु राजू का। उन्होंने कॉरिडोर का विरोध दर्ज कराते हुए अपनी भावनाएं प्रकट कीं। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
श्रद्धालु राजू ने कहा कि वे पंजाब से खास तौर पर यहां विरोध दर्ज कराने आए हैं। जब भी वे वृंदावन आते हैं, तो यहां की कुंजगलियों में जो अलौकिक महक, शांति और भक्ति का अनुभव होता है, वह संसार में और कहीं नहीं मिलता। उन्होंने आगे कहा कि यह स्थान कोई पिकनिक स्पॉट नहीं है, यह भक्तों की श्रद्धा और ठाकुरजी की लीला स्थली है।
कुंजगलियां केवल रास्ते नहीं हैं, ये वृंदावन की आत्मा हैं। अगर इन्हें तोड़ दिया गया तो ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन का वह भाव कहां बचेगा? यहां की हर गली, हर कण में ठाकुरजी स्वयं विराजमान हैं। राजू ने सरकार से अपील की कि वह इस परियोजना को पुनः विचार में ले और वृंदावन की पारंपरिक पहचान को सुरक्षित रखे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



