इंदौर: सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस लेने के लिए दबाव का आरोप, थाना प्रभारी पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप

Wednesday, March 25, 2026 - 16:15
0
इंदौर: सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस लेने के लिए दबाव का आरोप, थाना प्रभारी पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप

इंदौर (आरएनआई) इंदौर में सीएम हेल्पलाइन पर की गई एक शिकायत को वापस लेने के लिए अनुचित दबाव बनाए जाने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। कनाड़िया क्षेत्र की निवासी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक युवती ने पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में पहुंचकर एमजी रोड थाना प्रभारी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, उसने पूर्व में नीमच में पदस्थ एक पुलिसकर्मी अनिरुद्ध के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया था। उसका आरोप है कि उक्त आरोपी ने न्यायालय में उसकी वैवाहिक स्थिति को लेकर भ्रामक और गलत जानकारी प्रस्तुत की थी, जिसकी लिखित शिकायत उसने अप्रैल 2024 में एमजी रोड थाने में भी की थी।

पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने उसके बयान तो दर्ज किए, लेकिन मामले में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई, जिसके चलते उसने विवश होकर सीएम हेल्पलाइन की शरण ली। महिला ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह को सौंपी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 19 जनवरी 2026 से एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिसौदिया उसे देर रात व्हाट्सएप कॉल करके परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा उस पर लगातार सीएम हेल्पलाइन से अपनी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे वह असुरक्षित और मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रही है।

इस हाईप्रोफाइल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय ने मामले की निष्पक्ष जांच एक महिला अधिकारी को सौंप दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की बारीकी से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधितों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User