इंदौर : ‘सर तन से जुदा’ के नारे : कैलाश विजयवर्गीय बोले- ऐसे लोगों की विचारधारा को आग लगा देंगे

Monday, January 30, 2023 - 00:39
Updated: 4 years ago
0

इंदौर। ‘सर तन से जुदा’ और आग लगाने वाले वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कड़ी चेतावनी दी है। 

उन्होंने कहा कि ऐसी विचारधारा रखने वाले लोगों की विचारधारा को आग लगा देंगे। खून पसीने से इंदौर को नंबर वन बनाया है। अगर कोई इस प्रकार से आग लगाने की बात करेगा तो उसके लिए बहुत मुश्किल होगा।

वहीं जिला कोर्ट में हैरिंग के दौरान वीडियो बनाने के मामले में श्री विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर और मध्य प्रदेश पुलिस के लिए यह अलार्मिंग है। इस प्रकार की गतिविधियां इंदौर जैसे महानगर के लिए चिंता की बात है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User