उस्ताद् मेहदी हुसैन खान की याद में पहली फरवरी को कार्यक्रम

Monday, January 30, 2023 - 14:44
0
उस्ताद् मेहदी हुसैन खान की याद में पहली फरवरी को कार्यक्रम

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आगामी पहली फरवरी को अपने जमाने के मशहूर तबला वादक उस्ताद मेहदी हुसैन खान साहब की याद में उस्ताद मेहदी हुसैन खान म्यूजिक एकेडमी के द्वारा इंडिया इंटर नेशनल सेंटर में "रिवायत" नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं।

जिसमे उस्ताद मेहदी हुसैन खां साहब के सुपुत्र उस्ताद अख्तर हसन अपने बड़े बेटे जाकिर अख़्तर हुसैन एवम पोते उजैर हुसैन के साथ अपने तबला वादन के द्वारा अपने पिता उस्ताद मेहदी हुसैन खा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करेगें और उनके साथ श्री शब्बीर हसन भी अपने तबला वादन के द्वारा अपने गुरु उस्ताद मेहदी हुसैन खा साहब को श्रद्धांजलि देंगे , और इन सब के साथ लहरे पे श्री फरदीन हसन रहेंगे । इस कार्यक्रम में उस्ताद अख्तर हसन के छोटे बेटे श्री साबिर हुसैन अपनी सारंगी प्रस्तुत करेंगे उनके साथ तबले पर उरूज हसन संगत करेंगे । और मुंबई से मशहूर गजल गायक उस्ताद वकार अहमद खान अपनी गजलों से उस्ताद मेहदी हुसैन खा साहब को श्रद्धांजलि देंगे। इनके अलावा उस्ताद अख्तर हसन जी के अन्य शिष्या; पूजा मोहित चौरसिया , सैफ हसन , आजम जमील अपने तबले पर एक छोटी सी हाजरी देंगे और शशांक अंगीरास अपने गायन से हाजरी देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User