इंदौर की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, सड़क पर तड़प रहे घायल

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा है और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पास के घर में किसी ज्वलनशील पदार्थ में आग लगने से ब्लास्ट हुआ। 

Tuesday, April 16, 2024 - 16:10
Updated: 2 years ago
0
इंदौर की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, सड़क पर तड़प रहे घायल

इंदौर (आरएनआई) इंदौर की एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंचकर तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है।पास के घर में रखे ज्वलनशील पदार्थ में आग लगने के कारण फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। 

सिमरौल थाना क्षेत्र के आंबा चंदन गांव की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। यहां एक कमरे में केमिकल रखा था जिसमें आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। आग से फैक्ट्री के दो कर्मचारियों के झुलसने की खबर है। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है। पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट इतना तेज हुआ कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। घायलों को पास के अस्पताल ले जा रहे हैं।

हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद से इंदौर में प्रशासन लगातार जांच कर रहा है। इंदौर में राऊ, सिमरौल और अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पटाखा फैक्ट्री हैं। यहां पर प्रशासन सख्ती से काम कर रहा है। बावजूद इसके ब्लास्ट होने पर सवाल उठ रहे हैं। 

पटाखा फैक्ट्री में लगी आग के बाद बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। आसपास कोई ज्वलनशील पदार्थ के अन्य भंडारण न होने और घरों के दूर दूर होने की वजह से आग फैलने से बच गई। 

यहां पर अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। प्रशासन के नियमों को ताक पर रखकर यह फैक्ट्री बनाई गई थी। यहां पर रस्सी बम बनाए जा रहे थे। हरदा में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने फ़ैक्ट्री की अनुमति रद्द कर दी थी उसके बाद भी बिना अनुमति से मजदूर पटाखे बना रहे थे। हादसे के बाद फैक्ट्री पूरी तरह से जल गई और चारों तरफ सिर्फ राख ही नजर आ रही है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User