आर्यन शर्मा का अंडर- 14 क्रिकेट टीम में चयन से हर्ष

Tuesday, October 24, 2023 - 21:09
Updated: 3 years ago
0
आर्यन शर्मा का अंडर- 14 क्रिकेट टीम में चयन से हर्ष

हाथरस-24 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संजय शर्मा के पुत्र आर्यन शर्मा का अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन होने से उनके समर्थकों और शुभचिन्तकों में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता संजय शर्मा के पुत्र आर्यन शर्मा क्रिकेट के बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं और वह प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी कई बड़े-बड़े टूर्नामेंट में क्रिकेट खेल चुके हैं और इस समय वह कई टूर्नामेंट को खेल कर खिताब भी जीत चुके हैं। जबकि आर्यन शर्मा का लक्ष्य है कि वह एक दिन भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होकर हाथरस का मान सम्मान बढ़ाएंगे और इसी क्रम में आर्यन शर्मा का चयन अंडर -14  प्रदेशीय क्रिकेट  प्रतियोगिता बालक 2023 -24 के लिए चयन हुआ है और आर्यन शर्मा के चयन से उनके परिजनों व सामर्थकों व  शुभचिंतकों में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User