मुंबई के हिस्ट्रीशीटर ने जिला अस्पताल में काटा हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tuesday, October 24, 2023 - 21:06
Updated: 3 years ago
0
मुंबई के हिस्ट्रीशीटर ने जिला अस्पताल में काटा हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हाथरस। बेड पर गंदगी चादर होने व काफी देर इलाज नहीं मिलने पर मुंबई के हिस्ट्रीशीटर ने  बागला संयुक्त जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में हंगामा काटा। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसे थाने ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने  उसे छोड़ दिया। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिया गया आरोपी नदीम चिकना मुंबई पुलिस के रिकार्ड में हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। मई महीने पर वह जमानत पर बाहर आया है। आपको बता दे की नदीम की हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भोपतपुर में ससुराल है। बीते 15 तारीख को उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके आई थी। नदीम सोमवार को अपने एक साथी के साथ अपनी पत्नी व बच्चों को बुलाने के लिए ससुराल जा रहा था। तभी उसकी एकाएक हाथरस जंक्शन पर तबीयत बिगड़ गई। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लाया गया। काफी देर तक इलाज नहीं मिलने और जिस बेड पर उसे लिटाया गया था वह भी काफी गंदी थी और उस पर खून के दाग लगे हुए थे, जिस पर उसने हंगामा कर दिया। कुछ देर के लिए स्वास्थ्य कर्मी और वहां भर्ती मरीज व उनके साथ आए तीमारदार भी दहशत में आ गए। हंगामे की सूचना पर अस्पताल की पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए और हिस्ट्रीशीटर को समझा - बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। इसके बाद भी वह शांत नहीं हुआ तो इस पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस उसे थाने ले आई। उक्त मामले को लेकर थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि  जिला अस्पताल में हंगामा करने वाला युवक अपने आप को मुंबई का बता रहा था। इस पर मुंबई पुलिस से संपर्क किया गया तो मुंबई पुलिस ने बताया है कि आरोपी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मई महीने में वह जमानत कराकर जेल से बाहर आया है। पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User