आरोन सिविल अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर उठे सवाल, मरीजों के इलाज में लापरवाही के आरोप
आरोन सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई हैं। अस्पताल में मरीजों के इलाज को लेकर गंभीर लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में इलाज से ज्यादा अव्यवस्था और कर्मचारियों की मनमानी देखने को मिल रही है।
आरोप है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखरेख ठीक ढंग से नहीं की जा रही। कई मामलों में मरीजों की ग्लूकोज बोतल खत्म होने के बाद भी समय पर नहीं हटाई गई, जिससे परिजनों में नाराजगी देखने को मिली। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल स्टाफ जिम्मेदारी निभाने के बजाय अपनी मस्ती में व्यस्त नजर आता है।
मामले को लेकर सीबीएमओ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के बजाय जिम्मेदार अधिकारी मामले से पल्ला झाड़ते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं और निगरानी की भारी कमी है, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक पत्रकार को भी सरकारी अस्पताल की व्यवस्था से निराश होकर अपना इलाज निजी क्लीनिक में कराना पड़ा। इस घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)