आरोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पानी टंकी से चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Thursday, April 16, 2026 - 23:07
Updated: 6 months ago
0
आरोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पानी टंकी से चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

गुना(आरएनआई)जिले के आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम तमेडी में निर्माणाधीन पानी की टंकी से पाईप व सीमेंट चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 प्राप्त जानकारी अनुसार 16 अप्रैल को फरियादी धन्नूलाल बंजारा निवासी ग्राम तमेडी के द्वारा आरोन थाना पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि उनके गांव में शासकीय पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है, 15-16 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात में ज्ञान सिंह कुशवाह निवासी कुशमान, सिरिया कुशवाह व अमोल सिंह अहिरवार निवासीगण ग्राम उनारसीकला जिला विदिशा के द्वारा निर्माणाधीन पानी की टंकी के 25 प्रोसेसिंग पाईप एवं सीमेंट के चार कट्टे फार्मट्रेक ट्रेक्टर-ट्राली में चोरी कर ले जाते हुए पकड लिया गया है।

उक्त घटना पर से आरोन थाना पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 99/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियो-ज्ञान सिंह पुत्र मूलचंद कुशवाह उम्र 57 साल निवासी ग्राम कुशमान थाना आरोन, सिरिया उर्फ श्रीकिशन पुत्र कोमल सिंह कुशवाह उम्र 46 साल एवं अमोल सिंह पुत्र लटूरा अहिरवार उम्र 57 साल निवासीगण ग्राम उनारसी कला जिला विदिशा को गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से प्रकरण में चोरी 25 प्रोसेसिंग पाईप, सीमेंट के चार कट्टे एवं घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर-ट्राली को जप्त किया गया तथा गिरफ्तारशुदा तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है । 

 आरोन थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार और उनकी टीम थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User